Edited By Shashi Mishra | मुंबई मिरर | Updated:

शादी में आए मेहमान
हाइलाइट्स

  • कर्जत के एक वेडिंग हॉल में आयोजित किया गया था समारोह
  • शादी में 50 लोगों के शामिल होने की थी अनुमति, पहुंचे 150 लोग
  • पुलिस ने शादी के दिन ही जोड़े पर की एफआईआर, उनके पैरंट्स पर भी केस
  • जल्द ही होगी गिरफ्तारी, पुलिस कर रही मामले की जांच
  • लोगों ने वेडिंग हॉल के मालिक पर भी केस दर्ज करने की मांग की

मुंबई

मुंबई की कर्जत पुलिस ने एक नवविवाहित जोड़े के और उनके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नवविवाहित जोड़े पर लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है। आरोप है कि दोनों की शादी में 150 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। शादी का समारोह एक मैरेज हॉल में आयोजित किया गया था।

मामला रविवार की दोपहर का है। कर्जत इलाके में इस जोड़े की शादी का आयोजन था। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। पुलिस और प्रशासन के लोग आयोजन पर निगरानी रखे थे। इस दौरान उन्होंने आने वाले मेहमानों की गिनती की तो पता चला कि 50 की जगह शादी में 150 लोग शामिल हुए।

अभी गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने बताया कि दूल्हे, दुलहन और उनके पैरंट्स के खिलाफ धारा 188, 269 और 279 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

‘हॉल के मालिक पर हो FIR’

समारोह में ज्यादा लोगों के आने की शिकायत करने वाले ऋषिकेश जोशी ने कहा, ‘मेरा नवविवाहित जोड़े को दुखी करने का उद्देश्य नहीं था लेकिन मैरेज हॉल में गैर-कानूनी काम हो रहा था। पुलिस को हॉल के मालिक नीलेश चौंडीए के खिलाफ भी केस दर्ज करना चाहिए। जिसने अपने लाभ के लिए भीड़ एकत्र की।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here