बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की वाइफ गौरी खान (Gauri Khan) भले ही फिल्मी पर्दे पर ना दिखाई देती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं. गौरी फैन्स के साथ अपनी लाइफ अपडेट्स और फोटो अक्सर शेयर करती हैं. लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनकी कोई तस्वीर नहीं है बल्कि किसी वजह से सोशल मीडिया पर वो काफी ट्रोल हो रही हैं.

ब्लैक बोतल के साथ स्पॉट हुई गौरी

दरअसल हाल ही में गौरी को मुंबई में स्पॉट किया गया. गौरी जैकेट और डेनिम जींस में बहुत ही स्टाइलिश लग रही थीं. इस दौरान उनके हाथ में एक ब्लैक बोतल दिखी थी. जिसने सबका ध्यान खींचा. इस बोतल की वजह से ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया है.

 सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई गौरी

गौरी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, ‘उन्होंने अपनी बोतल को सामान्य पानी के साथ कभी नहीं दिखाया, और जब से काला पानी आया है तब से वो अपनी बोतल अपने हाथ में लेकर पोज देती रही हैं. वहीं दूसरे ने लिखा कि, ‘क्या तारिका है प्रमोशन का, कंपनी ने क्या दीमाग लगाया है. एक और यूजर ने लिखा- ‘सब पैसे का चक्कर है बाबू भैया.’ साथ ही कई यूजर्स ने उन्हें मास्क ना पहने के लिए भी टारगेट किया. 

कई सेलेब्स करते हैं ये पानी यूज

वहीं इससे पहले मलाइका अरोड़ा, श्रुति हासन और उर्वशी रौतेला जैसे सेलेब्स को भी ब्लैक वॉटर बॉटल कैरी करते देखा गया है. बता दें कि ये पानी हमारी बॉडी को कई फायदे पहुंचाता है. और ये उच्च रक्तचाप, मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित के लिए भी काफी अच्छा है.

मनीष मल्होत्रा के घर डिनर पर पहुंची गौरी

इस बीच, गौरी को हाल ही में मनीष मल्होत्रा ​​के घर पर डिनर आउटिंग में शामिल होते देखा गया था. पार्टी में मलाइका, अनन्या पांडे, भावना पांडे, सीमा खान, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी शामिल हुईं. उन्होंने शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हाहाहा…मजे की रात@manishmalhotra05’.

ये भी पढ़ें-

Super Dancer Chapter 4: Shilpa Shetty और Geeta Kapoor का इस वीडियो में दिखा अप्सरा अवतार, देखें वीडियो

Khatron Ke Khiladi 11: खतरनाक स्टंट ने छुड़ाए Shweta Tiwari के पसीने, आसमान के बीचों-बीच बिगड़ी तबीयत



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here