महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के सामने आए नए मामलों ने राहत दी है। शहर में पिछले 24 घंटों में सिर्फ ढाई हजार नए मामले सामने आए हैं, जोकि मिड मार्च के बाद सबसे कम हैं। बीते कुछ दिनों से मुंबई में संक्रमण के नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी संख्या पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम हो गई है। मंगलवार को राज्य में लगभग 51 हजार नए मामले सामने आए हैं। कुछ हफ्तों पहले यह संख्या रोजाना 67 हजार से भी ज्यादा होती थी। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले आने वाले दिनों में और कम हो सकते हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में चार मई को 51,880 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 48,22,902 हो गया है। 891 लोगों की जान जाने के बाद कुल मृतक भी बढ़कर 71,742 हो गए हैं। आज राज्य में 65,934 बीमारी से ठीक भी हो गए, जबकि अब तक कुल 41,07,092 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां आज 2554 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 62 लोगों की जान चली गई। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,61,175 हो गई है।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 5,240 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। अब शहर में 51,380 एक्टिव केस हैं। मुंबई में आज मिलने वाली नई संख्या 17 मार्च के बाद सबसे कम है। उस दिन 2377 मामले सामने आए थे। वहीं, 4 अप्रैल को शहर में सबसे ज्यादा 11,163 नए केस पाए गए थे।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here