जस्ट डायल लिमिटेड के शेयरधारकों ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) को ​​2,165 करोड़ रुपए के शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है। ये शेयर तरजीही आवंटन के माध्यम से जारी किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को जस्ट डायल की ईजीएम बैठक में 97.49 फीसदी मतदान के साथ पारित किया गया है। 

आपको बता दें कि पिछले महीने रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल लिमिटेड के अधिग्रहण का ऐलान किया था। कंपनी ने जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदरी 3,497 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया था कि रिलायंस रिटेल सेबी के अधिग्रहण नियम के अनुरूप जस्ट डायल के 2.17 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदने को लेकर खुली पेशकश लाएगी। यह 26 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। समझौते के अनुसार, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड को जस्ट डायल 21.2 मिलियन तरजीही शेयर आवंटित करेगी। 

साल भर में इस कंपनी ने बदली निवेशकों की तकदीर, एक लाख बन गए 7 लाख रुपये से ज्यादा

इस सौदे के तहत वीएसएस मणि जस्ट डायल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने रहेंगे। कंपनी के अनुसार रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की पूंजी से कॉमर्शियल मंच के रूप में जस्ट डायल की वृद्धि और विस्तार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपको यहां बता दें कि 31 मार्च 2021 तक जस्ट डायल के डेटाबेस में 30.4 मिलियन लिस्टिंग थी और तिमाही के दौरान 129.1 मिलियन यूनिक यूजर्स जस्ट डायल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। 

जस्ट डायल का शेयर भाव: बीते शुक्रवार को जस्ट डायल का शेयर भाव 0.15 फीसदी के नुकसान के साथ 956.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैपिटल 5,967.99 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here