दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अब दो पायदान के नुकसान के साथ छठे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले वो चौथे स्थान पर थे। एक बार फिर वॉरेन बफेट और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग उनसे आगे निकल गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक वॉरेन बफेट और मार्क जुकरबर्ग क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। पहले नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, दूसरे पर बिलगेट्स और तीसरे स्थान बरनार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली है।

मुकेश अंबानी को 1.1 अरब डॉलर का नुकसान

मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में आज 1.1 अरब डॉलर की कमी आई है। इसकी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट है। आज तीन बजे के करीब बीएसई पर आरआईएल का शेयर 1.23 % के नुकसान के साथ 2088.00 के स्तर पर था।वहीं आज सबसे ज्यादा नुकसान हुई का यान को हुआ है। उनकी संपत्ति में 3.4 अरब डॉलर की की कमी हुई है। 

रैंकिंग रईस नेटवर्थ
1 जेफ बेजोस

188.7 अरब डॉलर

2 बिलगेट्स

113.7 अरब डॉलर

3 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली

110.4 अरब डॉलर

4 मार्क जुकरबर्ग

96.0 अरब डॉलर

5 वॉरेन बफेट

79.6 अरब डॉलर

6 मुकेश अंबानी

78.1 अरब डालर

स्रोत: forbes.com/real-time-billionaires

यह भी पढ़ें:मुकेश अंबानी समेत दुनिया के टॉप 5 रईसों की संपत्ति 11 अरब डॉलर घटी

बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here