रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अरबपतियों की टॉप 10 लिस्ट में बने रहने के साथ ही वो एशिया के सबसे बड़े रईस भी हैं। कभी अंबानी के सिर से यह ताज छीनने वाले चीनी अरबपति झोंग शानशान अब मुकेश से काफी पीछे हैं। झोंग शानशान फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर की ताजा सूची में अब 17वें स्थान पर हैं और अब चीन के सबसे रईस मा हुतेंग हैं।

100 अरब डॉलर क्लब में 5 दिग्गज

100 अरब डॉलर नेटवर्थ वाले क्लब से वारेन बफेट बाहर हो गए हैं। अब इसमें केवल 5 अरबपति ही शामिल हैं। पहले नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ काबिज हैं। वहीं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 164 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 162 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे और 128 अरब डॉलर के साथ बिलगेट्स चौथे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। 

रैंकिंग रईस

नेटवर्थ अरब डॉलर में

1 जेफ बेजोस 185
2 एलन मस्क 164
3 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 162
4 बिलगेट्स 128
5 मार्क जुकरबर्ग 109
6 वॉरेन बफेट 98
7 लैरी एलिशन 96
8 लैरी पेज 93
9 सर्गी ब्रिन 90
10 मुकेश अंबानी 78
17 झोंग शानशान 63

स्रोत: फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर ( भारतीय समयानुसर दोपहर 4:04 बजे)

बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है।  

‘बिलेनियर्स क्लब’ में हुए 40 और भारतीय कारोबारी शामिल, इतनी बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here