प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल 2015 को नॉन-कॉरपोरेट, नॉन-फॉर्म लघु /सूक्ष्म उद्यमों के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई योजना है। मुद्रा योजना, माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी ( MUDRA) का संक्षिप्त रूप है। अगर आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत बैंक से 10 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। एकसबीआई तो इस योजना के तहत छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है।

मुद्रा लोन की तीन कैटेगरी

  • मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के लोन – शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण मुद्रा लोन दिए जाते हैं
  • शिशु मुद्रा लोन: अपना बिजनेस शुरू करने या स्टार्ट-अप शुरू करने वाला कोई व्यक्ति इसके तहत 50 हजार रुपये तक लोन ले सकता है
  • किशोर मुद्रा लोन: इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनका अपना बिजनेस हो लेकिन अभी स्थापित नहीं हो पाए हैं, ऐसे लोग 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको 14 से 17 फीसदी तक ब्याज देना पड़ सकता है।
  • तरुण मुद्रा लोन: इसके तहत बिजनेस के विस्तार के लिए दस लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इस पर 16 फीसदी का ब्याज देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: एसबीआई दे रहा खेती की जमीन खरीदने के लिए 85 फीसद तक लोन, जानें नियम और शर्तें

लोन लेने से पहले पहले यह तय करें कि आपको किस कैटेगरी में लोन चाहिए. आप शिशु लोन चाहते हैं या फिर किशोर या मुद्रा लोन। अपना लोन प्रपोजल के साथ मुद्र लोन की वेबसाइट पर जरूरी फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए https://www.mudra.org.in/ पर क्लिक करें। इसमें जाकर निर्धारित लोन जरूरत के लिए अप्लाई करें।

अगर लोन न मिले तो यहां करें शिकायत

एसबीआई दे रहा है 59 मिनट में लोन

मुद्रा लोन के तहत सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक कोविड-19 संकट में छोटे कारोबारियों के लिए 59 मिनट में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के लोन दे रहा है। एसबीआई ने ट्विटर हैंडल से बताया कि मुद्रा लोन आसानी से घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है. एसबीआई ने इसके लिए वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ जानकारी देने के बाद ही 59 मिनट में 10 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।

 

लोन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मुद्रा लोन लेने के लिए पहचान पत्र, निवास प्रमाण, बैंक स्टेटमेंट, फोटोग्राफ, बिक्री दस्तावेज, प्राइस कोटेशन्स बिज़नस ID और पता प्रमाण पत्र की जरूर होती है। इसके अलावा जीएसटी आइडेंटिफिकेशन नंबर, इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी देनी होगी. एसबीआई की इस वेबसाइट पर जाकर आप मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वर्तमान और नई इकाईयां

मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी द्वारा गारंटीकृत होते हैं और इसे राष्ट्रीय ऋण गारंटी न्यासी कंपनी (एनसीजीटीसी) के माध्यम से प्रदान किया जाता है।गारंटी कवर पांच वर्षों के लिए उपलब्ध होता है । इसलिए मुद्रा योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले ऋणों के लिए अधिकतम अवधि 60 माह है। अब ऋण लीड्स उद्यमीमित्र पोर्टल (www.udyamimitra.in) पर उपलब्ध होते हैं। शाखाएँ साइट को यूजरनेम और पासवर्ड से एक्सेस कर सकती हैं। सभी शाखाओं द्वारा समस्त पात्र सीसी खातों के लिए मुद्रा रूपे कार्ड जारी किया जाएगा ।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here