खराब बल्लेबाजी और खराब गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। भारत-पाक मुकाबले के बाद एक ओर जहां भारत में थोड़ा गम का माहौल है, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जश्न का। हालांकि, पाकिस्तान टीम की जीत पर जहां इमरान सरकार के मंत्री शेख रशीद को फक्र करना चाहिए और जश्न मनाना चाहिए, पर अपने आदतों से मजबूर ऐसे मौके पर भी वह जहर ही उगल रहे हैं। क्रिकेट में जीत-हार लगी रहती है, मगर पाक को क्यूंकि पहली बार भारत के खिलाफ विश्व कप में जीत नसीब हुई है, इसलिए पाक के मंत्री इसे धर्म के एंगल से देख रहे हैं और जंग की भाषा बोल रहे हैं। 

पहली बार विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली जीत पर पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री यानी गृह मंत्री शेख रशीद ने टिप्पणी की और जहर उगला। गृह मंत्री शेख रशीद ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा पहली बार टी20 मैच में दस विकेट से जीत हासिल करने के बाद भारतीय मुसलमानों सहित दुनिया के सभी मुसलमान जश्न मना रहे है। क्रिकेट की बाजी को जंग की बाजी की तरह पेश करते हुए उन्होंने भारत के खिलाफ मिली इस जीत को पूरे इस्लाम की जीत करार दिया और दुनियाभरके मुसलमानों को फतह मुबारक कहा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमरान के मंत्री रशीद ने कहा, ‘मुझे अफसोस है कि यह पहला हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच है जो मैं कौमी जिम्मेदारियों की वजह से ग्राउंड में नहीं देख सका। लेकिन मैं तमाम ट्रैफिक को इस्लामाबाद, रावलपिंडी को हिदायत दी है कि कंटेनर्स हटा दिए जाएं, ताकि कौम अपने जश्न को तारीखी तरीके से मनाए। और पाकिस्तान की टीम को, पाकिस्तान की कौम को मुबारक हो, आज हमारा फाइनल था। हमारा फाइनल आज ही था और दुनिया के मुसलमान समेत हिंदुस्तान के मुसलमानों के जज्बात पाकिस्तानी टीम के साथ थे। सारी आलमी इस्लाम को फतह मुबारक हो। पाकिस्तान जिंदाबाद….इस्लाम जिंदाबाद!’

बता दें कि टॉप ऑर्डर और लॉअर ऑर्डर की नाकामी और फ्लॉप गेंदबाजी की वजह से टीम इंडिया को यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम की यह वनडे और टी-20 फॉर्मेट में मिलाकर वर्ल्ड कप इतिहास की पहली हार थी और इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 29 सालों से चला आ रहा विजय अभियान भी थम गया। भारत ने वर्ल्ड कप में 1992 के बाद इस मैच से पहले तक सभी 12 मैचों (वनडे में सात और टी-20 में पांच) में जीत दर्ज की थी, लेकिन पहले शाहीन शाह अफरीदी की कातिलाना गेंदबाजी और फिर कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की नाबाद शतकीय साझेदारी से पाक को भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल हुई।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here