देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोविड-19 वैक्सीनेशन पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मुस्लिम क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को टीकाकरण करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टीकाकरण को लेकर कई जगहों पर तीखा विरोध हो रहा है. यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों पर हाथापाई तक की नौबत भी आ रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”यही वजह है कि पार्टी के मुस्लिम वर्कर से और सामाजिक संगठनों से कहा है कि मुस्लिम समाज को जागृत कीजिए ताकि इस कोरोना की जंग हम जीत सके क्योंकि जब तक टीकाकरण हर व्यक्ति को नहीं होगा तो हार्ड इम्यूनिटी नहीं बन पाएगी. ऐसे में कैसे कोविड-19 की जंग नहीं जीत पाएंगे.”

मुस्लिम आबादी बड़ी तादात में है- त्रिवेंद्र सिंह रावत

रावत ने कहा कि ”देश में कई जगह मुस्लिम आबादी बड़ी तादात में है इसलिए सबका टीकाकरण होना बेहद जरूरी है.” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ”तीसरी लहर को अगर हम रोकना चाहते हैं तो सभी का टीकाकरण होना बेहद जरूरी है. मैं सभी मुस्लिम भाइयों और समाज से आग्रह करना चाहता हूं कि वह टीकाकरण में भाग लें.”

यह भी पढ़ें-

यूपी के 19 जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आया, 45 जिलों में सिंगल डिजिट में- योगी आदित्यनाथ

बड़ी टूट की कगार पर बहुजन समाज पार्टी, मायावती को अखिलेश यादव फिर देंगे झटका



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here