मेक्सिको में गुआनाजुआतो प्रांत के इरापुआतो शहर में कुछ सशस्त्र हमलावरों ने बुधवार को एक पुनवार्स केन्द्र पर हमला कर कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस और स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि किसी को अगवा नहीं किया गया है और हमलावरों का मकसद अधिक से अधिक लोगों को मारना था।
संघीय सरकार के अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की है।
#BREAKING: 24 killed in central Mexico after gunmen open fire on drug rehab center, police say https://t.co/6MdMUP4AhW
— ABC7 Eyewitness News (@ABC7) July 2, 2020
गुआनाजुआतो प्रांत के गवर्नर ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस घातक हमले के पीछे मादक पदार्थों के तस्करों का हाथ था। एक महीने के दौरान इरापुआतो में इस तरह का यह दूसरा हमला है।







