हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उन्हें देर रात कमरे में बुलाने के बाद टी शर्ट तक फाड़ दी गई। एंटी रैगिंग कमेटी ने इस मामले में एक इंटर्न पर जुर्माना लगाया है, जबकि दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी हेल्थ को लिखा है।
#Haldwani #HaldwaniNews







