Edited By Shashi Mishra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सैंपल चबाता बंदर
हाइलाइट्स

  • मेरठ मेडिकल कॉलेज में लैब के अंदर हो रही थी कोरोना सैंपलों की जांच
  • लैब के अंदर घुसा बंदर टेक्निशन के हाथ से सैंपल छीनकर भागा
  • भागकर पेड़ पर चढ़ा और चबाने लगा सैंपल
  • कई और बंदरों का झुंड पहुंचा तो भागा मेडिकल कॉलेज का स्टाफ
  • वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही सैंपल चबाकर भाग निकला बंदर
  • इलाके में संक्रमण फैलने को लेकर लोगों में दहशत, बढ़ी चिंता

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक बंदर मेरठ मेडिकल कॉलेज के लैब के अंदर घुस आया। बंदर ने लैब टेक्निशियन से कोरोना सैंपल वाला पैकेट छीन लिया और भाग गया। हॉस्पिटल स्टाफ पीछे भागा तो बंदर पेड़ पर चढ़ गया और किट चबाने लगा। हॉस्पिटल स्टाफ ने उसका वीडियो बनाया। हालांकि वीडियो बनाने वाले लैब टेक्निशन को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।

बताया जा रहा है कि कोविड-19 रोगियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ के एलएलआरएम लैब में ले जाया गया था। लैब टेक्निशन के हाथ से बंदर सैंपल छीन ले गया। लैब में मौजूद मेडिकल स्टाफ बंदर के पीछे सैंपल छीनने के लिए दौड़ा तो बंदर पेड़ पर चढ़ गया।


सैंपल चबाकर वहां से भागा


नीचे खड़ा स्टाफ बंदर से सैंपल वापस पाने की जुगत लगाने लगा लेकिन उसी दौरान बंदर ने दांतों से सील बंद सैंपल फाड़ना शुरू कर दिया। तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। अस्पताल प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन बंदर सैंपल दांतों से चबाकर वहां से भाग गया।

संक्रमण फैलने की आशंका से दहशत

बंदर के भागने के बाद इलाके में दहशत है। लोगों का कहना है कि कहां सैंपल से बंदर संक्रमित न हो जाए और उससे इलाके में संक्रमण न फैल जाए। वन विभाग के लिए उस बंदर को चिन्हित करना मुश्किल है।

लैब टेक्निशन को नोटिस

इधर सूत्रों का कहना है कि जिस लैब टेक्निशन ने बंदर का सैंपल चबाते हुए वीडियो बनाया उसे हॉस्पिटल प्रशासन ने नोटिस दिया है। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उसने यह बात बाहर क्यों लीक की।

यूपी कांग्रेस ने साधा निशाना

इस मामले में यूपी कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला बोला है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक बंदर कोरोना मरीजों के सैम्पल्स लेके भाग गया। मेरठ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ा है और लापरवाही का आलम देखिए। खैर सरकार इस पर भी नया झूठ लेकर आएगी।’



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here