कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पीएम मोदी के लिए दलाली कर रही है। अब ममता बनर्जी का उद्देश्य सिर्फ विपक्ष को कमजोर करना है। ममता बनर्जी ये सबकुछ अपने भतीजे को बचाने के लिए कर रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर अपनी भड़ास निकाली। कांग्रेस को कमजोर विपक्ष कह चुकी ममता बनर्जी के खिलाफ बोलते हुए अधीर रंजन ने कहा, “वें (ममता बनर्जी) मोदी जी के लिए दलाली कर रही हैं। ममता बनर्जी ये सबकुछ अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए कर रही हैं। मोदी जी को खुश करना है तो दलाली करो। ममता बनर्जी विपक्ष को कमजोर करने का काम कर रही है।”
#WATCH | Mamata Banerjee sidhe taur pe Modi Ji ki dalali kar rahi hain, says Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury
“She is doing everything to weaken the Opposition because it is necessary for her to please Modi Ji in order to protect her nephew,” he adds pic.twitter.com/TqcMbRjYg9
— ANI (@ANI) December 15, 2021
एएनआई से बात करते हुए अधीर रंजन ने कहा, “ममता बनर्जी का अब नया नाटक शुरू हो गया है। उनका अब फर्ज है कि अपने भतीजे को बचाना। इसके लिए मोदी जी को खुश करना जरूरी है। इसलिए सबकुछ जानते हुए भी उनकी आवाज अब बंद हो गई है। कुछ दिनों से भाजपा के नेता ममता बनर्जी के खिलाफ कुछ बोल नहीं रहे हैं।”







