कोरोना काल में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। महामारी के कारण ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं तो वहीं बच्चों की पढाई भी ऑनलाइन चल रही है। इसी वजह से जालसाज गलत जानकारी देकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। एक ताज़ा मामला सामने आया है जिसमें जालसाज वॉट्सऐप (Whatsapp) पर एक मैसेज वायरल कर रहे हैं। इस मेसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों को फ्री में लैपटॉप, टेबलेट और स्मार्टफोन दे रही है।

 

 

इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया है। जिसमें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदन करता को अपनी निजी डिटेल भरने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में यदि आप इस लिंक पर अपनी निजी डिटेल भरते हैं तो आप साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते है। 

 

ये भी पढ़ें:- BSNL के धमाकेदार प्लान का फायदा उठाने का आज आखिरी मौका! 247 रुपए में हर रोज मिलता है 3GB डेटा

 

वॉट्सऐप पर वायरल हो रहे इस मैसेज में साइबर ठगों ने लोगों से मैसेज को शेयर करने की अपील की है। जिसमें साइबर ठगों की ओर से कहा गया है कि ‘इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि जिन लोगों को लैपटॉप की आवश्यकता हो, वे इसे प्राप्त कर सकें और हमारे देश की साक्षरता दर में सुधार हो सके’। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here