उत्तर भारत का मैंसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर अब भी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम की ये मार देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। शहर के कई हिस्सों में कोहरे की घनी चादर देखनो को मिली।

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर कोहरा इतना घना था कि कुछ भी देखने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। आने-जाने वालों को खासकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

गुरुवाक को भी दिल्ली में धुंध और कोहरा देखने को मिला था हालांकि दिन में मौसम साफ रहा था वहीं गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री देखा गया था।

हालांकि औसत तापमान की तुलना में यह कम है। मौसम विभाग ने आशंका जताई थी शुक्रवार को भी कोहरा देखने को मिल सकता है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री औऱ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने के आसार है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here