रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में मंत्री रामदास आठवले ने बजट की तारीफ की है। सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट की अपने अंदाज में तारीफ करते हुए आठवले ने कहा कि यह जुमला नहीं, विरोधी दलों पर हमला है। आठवले ने इसे सभी वर्गों को न्याय देने वाला भी बताया है।

रामदास आठवले ने कहा, ”कुछ लोग कह रहे हैं कि यह बजट केवल जुमला है, लेकिन मेरा कहना है कि यह विरोधी दलों पर हमला है। यह बजट है देश के सभी वर्गों को न्याय देने वाला, और यह बजट है कांग्रेस और विरोधी दल से बदला लेने वाला।” गो कोरोना गो का नारा देने वाले आठवले हर मुद्दे पर अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं। 

कांग्रेस ने अगले वित्त वर्ष के लिए सोमवार को पेश बजट को लेकर आरोप लगाया कि देश के गरीबों, कामकाजी तबकों, मजदूरों एवं किसानों के लिए सिर्फ यह एक धोखा है और इससे पहले कभी भी बजट से इतनी निराशा नहीं हुई। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को ‘अपने पूंजीपति मित्रों’ को सौंपने की है। उन्होंने ट्वीट किया, ”सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गई। मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है।”





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here