इलेक्ट्रिक वाहन मेकर Hop Electric ने ऐलान किया है कि कंपनी एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Hop OXO होगा। इसके साथ एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लाया जा रहा है। जहां इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 150 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आएगी, वहीं स्कूटर की रेंज 120KM तक हो सकती है। जयपुर स्थित EV कंपनी अपने पहले से मौजूद LYF इलेक्ट्रिक स्कूटर का अगला अपग्रेड भी डेवलप कर रही है, जो ग्राहकों को 125 किमी की रेंज की ऑफर कर सकता है।

कंपनी ने बताया है कि इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्च डेट का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सह-संस्थापक और सीईओ केतन मेहता ने कहा कि जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, युवा अधिक प्रीमियम ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। मेहता ने कहा, “इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम जल्द ही अपनी पहली ई-बाइक हॉप ओएक्सओ और एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: अपनी कार में जरूर रखें ये 5 एक्सेसरीज, कीमत ₹200 से शुरू, मुसीबत में आएंगी काम

कंपनी ने हॉप एनर्जी नेटवर्क स्थापित करने की अपनी योजनाओं का भी ऐलान किया, जो यूजर्स को बिल्ट-इन बैटरी सर्विस के साथ-साथ चार्जिंग स्टेशन भी मुहैया करेगा। कंपनी ने कहा कि इससे ड्राइवर को अपनी डिस्चार्ज की गई बैटरी को केवल 30 सेकंड में पूरी तरह से चार्ज होने वाली बैटरी से बदलने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: इस सस्ती SUV को मिली 78 हजार बुकिंग, 15 देशों में हो रही एक्सपोर्ट, कीमत 5.76 लाख रुपये

300 शहरों में होंगे रिटेल स्टोर्स
इसके अलावा, 10 नए एक्सक्लूसिव शहरों को जोड़ने के साथ, HOP के अब पूरे भारत में 12 राज्यों में 54 एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर हैं। कंपनी की योजना इस साल भी पूरे भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने का है। कंपनी 2022 में 300 से अधिक शहरों में रिटेल उपस्थिति दर्ज करने की योजना बना रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here