सर्वोदय स्माॅल फाइनेंस बैंक ने बुधवार को ‘सर्वोदय हेल्थ एंड वेलनेस सेविंग स्कीम’ को लाॅन्च किया। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखकर इस स्कीम को लाॅन्च किया गया है। आइए जानते हैं कि स्पेशल स्कीम के विषय में-
सर्वोदय स्माॅल फाइनेंस बैंक की इस नई स्कीम का फायदा पति-पत्नी और दो बच्चों को मिलेगा। जिसमें 25 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस, सालाना हेल्थ पैकेज और ऑन काल एंबुलेंस मेडिकल केयर सर्विस जैसी सुविधा शामिल है। बैंक द्वारा दिए गए बयान के अनुसार अकाउंट खोलने के साल के दौरान कस्टमर को टाॅप अप हेल्थ इंश्योरेंस और हेल्थ केयर पैकेज बिलकुल फ्री रहेगा। इसके अलावा मार्च 2022 तक 102 एंबुलेंस सुविधा 20 किलोमीटर के क्षेत्र में मुफ्त रहेगी।
पीएम किसान की 9वीं किस्त इस दिन आएगी, फौरन चेक करें स्टेटस
कौन खोल सकता है ये अकाउंट
‘सर्वोदय हेल्थ एंड वेलनेस सेविंग स्कीम’ में 18 से 65 साल के बीच का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट खुलवा सकता है। अकाउंट सिंगल और ज्वाइंट खोला जा सकता है। बैंक द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि इस स्कीम के तहत वे लोग फायदा उठा सकेंगे जो औसतन मंथली बैलेंस कम से कम 3 लाख रुपये अपने अकाउंट मेंटेन करेंगे। इस स्कीम के लाॅन्च के मौके पर बैंक के एमडी और सीईओ ने कहा इसकी आकस्मिक उपचार हमेशा परिवार पर आर्थिक बोझ डालता है। इसी को ध्यान में रखकर हम लोगों ने इस स्कीम की शुरुआत की है।
पुराने नोट बदलने या खरीदने के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, RBI ने जारी किया अलर्ट
प्रमुख बातें-
- रोजाना एटीएम निकासी सीमा 1.50 लाख रुपये रहेगा।
- रोजाना वैल्यू ऑफ ट्रांजैक्शन लिमिट 3 लाख रुपये रहेगी।
- मौजूदा सेविंग अकाउंट कस्टमर भी इसमें अपग्रेड कर सकते हैं।
ब्याज
ब्याज दर पूरी तरह से अकाउंट के बैलेंस पर निर्भर करेगा। अगर अकाउंट में 1 लाख से कम राशि है तो 4% ब्याज मिलेगा। 1 लाख से 10 लाख रुपये तक की अगर राशि अकाउंट में है तो 6.25% ब्याज मिलेगा। जबकि 10 लाख से अधिक के बैलेंस पर 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।







