लखनऊ. गैंगरेप के आरोप में जेल में बंद गायत्री प्रसाद प्रजापति को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है. गायत्री को दो महीने की जमानत मिल गई है.

क्या है आरोप?

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में गायत्री प्रजापति खनन मंत्री रहे हैं. प्रजापति पर एक महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोप हैं. वहीं, प्रजापति जेल जाने से बचने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हैं.

गैंगरेप के अलावा प्रजापति पर खनन मंत्री रहते घोटाले के भी आरोप हैं. जिसमें प्रजापति को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना कर रहे हैं. खनन घोटाले में प्रजापति पर कई शहरों में मुकदमे दर्ज हैं. उनके अलावा करीब 6-7 आईएएस अधिकारियों को भी नामजद किया गया है.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here