BSP will Not Tie up with any Party in UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती की पार्टी बीएसपी का बड़ा एलान किया है. प्रयागराज में मीडिया से बातचीत करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीएसपी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी. पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी. उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव में बीएसपी छोटी या बड़ी किसी भी पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से समझौता नहीं 
सतीश चंद्र मिश्रा ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से बीएसपी का कतई कोई समझौता नहीं हो सकता है. सभी को पता है ओवैसी यूपी में किसके कहने पर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ओवैसी यूपी में क्या करना चाहते हैं, ये जानकारी सभी को है. चुनाव में बीएसपी ओवैसी या किसी की भी पार्टी से कोई समझौता नहीं करेगी. 

गठबंधन को लेकर खराब रहा है अनुभव 
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि गठबंधन को लेकर बीएसपी का अनुभव काफी खराब रहा है. पार्टी समाजवादी पार्टी से समझौते की बात को याद तक नहीं करना चाहती है. उन्होंने कहा कि सिर्फ गठबंधन करके ही सरकार नहीं बनाई जा सकती, बीएसपी 2007 में अकेले चुनाव लड़कर सरकार बना चुकी है. मिश्रा ने कहा कि 2007 की तर्ज पर ही बिना किसी गठबंधन के पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.  

ये भी पढ़ें:

UP News: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री मो. इकबाल और उसके पिता की अरबों की संपत्ति जब्त

Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में तीन दिन तक बहुत भारी बारिश का अनुमान



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here