नई दिल्ली: भारत में एंट्री लेवल कार सेगमेंट न सिर्फ बड़ा है बल्कि काफी पॉपुलर भी है, और इसके बड़े कारण हैं कीमत का कम होना और ज्यादा किफायती इंजन का मिलना. वैसे तो इस सेगमेंट में आपको कई मॉडल मिल जायेंगे लेकिन कीमत थोड़ी ज्यादा होने की वजह से ऐसे मॉडल्स को हम इस बार इस लिस्ट में शामिल नहीं कर रहे हैं. यहां हम आपको 800cc इंजन वाली सबसे किफायती कारों के बारे में ही जानकारी दे रहे हैं.

Datsun Redi-GO

हाल ही में नई फेसलिफ्ट Datsun Redi-GO ने भारत में दस्तक दी है. इस बार इसके डिजाइन से लेकर इंजन तक में बदलाव किये गये हैं. डिजाइन,इंटीरियर और फीचर्स के मामले अब पहले से ज्यादा स्मार्ट नज़र आ रही है. इंजन की बात करें तो इसमें 0.8L (BS6) इंजन लगा है जोकि 40kw की पावर और 72Nm का टॉर्क मिलता है, यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर फ्यूल में यह कार 20.71 किलोमीटर की माइलेज देता है. rediGo में 8 इंचन का टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम दिया है जोकि एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है.सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है.इसके अलावा इसमें रियर पार्किंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. कार की कीमत 2.83 लाख रुपये से लेकर 4.77 लाख रुपये तक है.

Maruti Suzuki Alto

Alto अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली छोटी कार भी है. इसकी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 2.94 लाख रुपये से 4.36 लाख रुपये तक है. यह कार सिर्फ 800cc इंजन में ही उपलब्ध है.  इन कार में 0.8L (BS6) इंजन लगा है जोकि 35.6 kw की पावर और 69Nm का टॉर्क, यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह कार 20.71kmpl की माइलेज देता है.  फीचर्स की बात करें तो Alto में स्मार्टप्ले स्टूडियो (17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम) लगा है, यह एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD,रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमांडर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. कार में स्पेस ठीक है, इसमें 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं.

Renault Kwid

Kwid अपने स्पोर्टी डिजाइन और बढ़िया स्पेस की वजह से काफी पसंद की जाती है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू होती है. हाल ही में कंपनी ने इसे नये डिजाइन के साथ बाजार में उतारा है. Kwid का कैबिन फ्रेश और बढ़िया लगता है इसमें कई अच्छे फीचर्स हैं. इंजन की बात करें तो इस कार में 0.8L (BS6) का इंजन लगा है जो 54 kw की पावर और 72 Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर में यह कार 25 की माइलेज देती है. Kwid की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है.सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम + EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे खास फीचर्स देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here