सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत हेल्थ चैकअप के लिए चेन्नई के कावेरी अस्पताल गए थे और उन्हें वहां भर्ती कर लिया गया है। इस खबर के सामने आने से ही फैन्स परेशान होने लगे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
हेल्थ चैकअप के लिए गए थे रजनीकांत
न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक रजनीकांत चेन्नई के कावेरी अस्पताल में हेल्थ चैकअप के लिए गए थे, जिसके बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है कि रजनीकांत की तबयीत बिगड़ी है या फिर किसी टेस्ट के लिए उन्हें भर्ती करवाया गया है।
#UPDATE | Actor Rajinikanth went for a health check-up at Kauvery Hospital in Chennai. Currently, he is admitted to the hospital.
— ANI (@ANI) October 28, 2021
फैन्स कर रहे पोस्ट
इस खबर के सामने आने के बाद से ही रजनीकांत के फैन्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। फैन्स जल्द से जल्दी अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानना चाह रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स रजनीकांत की तबीयत को लेकर पोस्ट कर रहे हैं।
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हुए रजनीकांत
बता दें कि सोमवार को ही रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dada Saheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया था। वहीं याद दिला दें कि इससे पहले बीते साल दिसंबर में ब्लडप्रेशर की समस्या के चलते उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दो दिनों के भीतर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।







