Ratan Tata: एयर इंडिया (Air India) अब टाटा ग्रुप हो चुकी है। टाटा ग्रुप (Tata Group) द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद अब टाटा ग्रुप के मुखिया और उद्योगपति रतन टाटा ने एयर इंडिया की उड़ानों में यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल रतन टाटा का एक वेलकम मैसेज जारी किया है। दरअसल, यह वेलकम मैसेज एक ऑडियो क्लिप है जिसमें रतन टाटा की आवाज है।
क्या कह रहे हैं रतन टाटा?
टाटा सन्स (Tata Sons) के चेयरमैन एमिरेट्स और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा, “टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए ग्राहकों का स्वागत करता है। यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में एयर इंडिया को पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित है।” बता दें कि पिछले हफ्ते, टाटा ने एयर इंडिया का स्वामित्व हासिल कर लिया और घाटे में चल रही एयरलाइन को विश्व स्तरीय एयरलाइन में बदलने का वादा किया।
यह भी पढ़ें- New ITR filing: महंगा पड़ेगा अपडेटेड आईटीआर फाइल करना, चेक करें कितना करना होगा भुगतान?
18000 करोड़ की डील
टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने आठ अक्टूबर, 2021 को कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण की 18,000 करोड़ रुपये में बोली जीत ली थी। इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने में करीब तीन महीने लग गए। अब आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया की कमान टाटा समूह को मिल गई है। इस अधिग्रहण प्रक्रिया के बाद भारत की एविएशन इंडस्ट्री में टाटा समूह का दबदबा बढ़ गया है। टाटा समूह की अब तीन एयरलाइन- विस्तारा, एयर एशिया और एयर इंडिया हो गई है।
यह भी पढ़ें- छप्परफाड़ रिटर्न: इस फार्मा स्टॉक ने 1 लाख रुपये को बना दिया ₹4.56 करोड़, क्या अभी भी कर सकते हैं निवेश?
एयर इंडिया में अब क्या कुछ बदलेगा
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक, एयर इंडिया के औपचारिक हैंडओवर के बाद टाटा बड़े बदलाव करेगी। यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम जोर दिया जाएगा कि एयर इंडिया के सभी विमान समय पर उड़ान भरें। यही नहीं, टाटा समूह ने कई अन्य बदलावों की भी योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक बैठने की व्यवस्था और केबिन क्रू की ड्रेस में भी बदलाव होगा। सूत्रों ने कहा कि टाटा होटल व्यवसाय में अग्रणी कंपनी है और वह एयरलाइन में भोजन की गुणवत्ता में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक, रतन टाटा का रिकॉर्डेड मैसेज एयर इंडिया के सभी विमानों में ऑन बोर्ड चलाया जाएगा।







