अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला के सपोर्ट वाली एयरलाइन आकाश एयर (Akasa Air) ने 72 बोइंग 737 Max जेट्स का ऑर्डर दिया है। लो-कॉस्ट एयरलाइन आकाश एयर और प्लेन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग (Boeing) के संयुक्त बयान में जिक्र किया गया है, ‘आकाश एयर के ऑर्डर में 737 Max फैमिली के 2 वेरियंट शामिल हैं। इनमें 737-8 और ज्यादा कैपेसिटी वाला 737-8-200 हैं।’
मार्केट में पैठ मजबूत करने में मदद करेगी यह डील
राकेश झुनझुनवाला की आकाश एयर के इस बड़े ऑर्डर से प्लेन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी को दुनिया के सबसे प्रॉमिसिंग मार्केट्स में एक में फिर अपनी पैठ बनाने में मदद मिल सकती है। आकाश एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा है, ‘हम अपने पहले एयरप्लेन ऑर्डर के लिए बोइंग के साथ साझेदारी करके खुश हैं। हम उन्हें आकाश एयर के बिजनेस प्लान और लीडरशिप टीम पर भरोसा और विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देते हैं।’
यह भी पढ़ें- LIC के IPO का खत्म हुआ इंतजार, दिसंबर में ड्राफ्ट पेपर जमा करेगी बीमा कंपनी!
अगले साल उड़ान शुरू कर सकती है कंपनी
दुबे ने कहा, ‘भारत, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एविएशन मार्केट्स में से एक है और यहां अपार संभावनाएं हैं। हम पहले ही एयर ट्रेवल में मजूबत रिकवरी देख रहे हैं।’ आकाश एयर पर मालिकाना हक रखने वाली SNV एविएशन ने पिछले महीने कहा था कि देश की नई अल्ट्रा-लो-कॉस्ट करियर लॉन्च करने के लिए सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से जरूरी शुरुआती क्लीयरेंस मिलने के बाद वह अगले साल फ्लाइंग शुरू कर सकती है।







