भारतीय शेयर बाजार में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलिया में कई ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल किया है। ऐसा ही एक स्टॉक नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) का है। इस स्टॉक ने सालभर में निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया है।

क्या है शेयर का भाव: मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में NALCO का शेयर प्राइस 96.65 रुपए (7.21 फीसदी बढ़त) पर बंद हुआ। 18 अक्टूबर को शेयर का भाव 124.75 रुपए पर था। ये 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 17,751.05 करोड़ रुपए पर है।  पिछले एक साल में, NALCO का शेयर भाव 43 रुपये से बढ़कर 96.80 रुपये पर पहुंच गया है। इस अवधि में निवेशकों को लगभग 125 प्रतिशत रिटर्न मिला है।

राकेश झुनझुनवाला का स्टेक: बता दें कि नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में दलाल स्ट्रीट के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला ने भी निवेश किया है। सितंबर 2021 के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी में 1.36 प्रतिशत या 2,50,00,000 शेयर की हिस्सेदारी है। NALCO खान मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सीपीएसई है। कंपनी ने खनन, धातु और बिजली में एकीकृत और विविध संचालन किया है। केंद्र के पास नाल्को की 51.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here