सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी से राहत देने की याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। अपनी याचिका में संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश सरकार राजनीतिक बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
याचिका में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में राजद्रोह सहित विभिन्न आरोपों के तहत दर्ज एफआईआर के मामले में गिरफ्तारी से राहत देने की मांग की थी। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा।
जानकारी के अनुसार, ‘आप’ नेता संजय सिंह के खिलाफ यूपी में दर्ज आपराधिक मामलों को खारिज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई अगले हफ्ते तक के लिए टल गई है।
Supreme Court refuses to pass any order on AAP Rajya Sabha MP, Sanjay Singh’s plea seeking protection from arrest, in connection with FIRs registered against him under various charges, including sedition, in Uttar Pradesh.
Supreme Court to hear the plea next week.
— ANI (@ANI) February 2, 2021







