राजधानी दिल्ली में 30 जून को सोने की कीमत में 119 उछाल के साथ 49306 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि के बाद भारत में भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है। पिछले दिन के कारोबार में सोने की कीमतें 49,187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थीं।
चांदी भी सोमवार को 4840 रुपये प्रति किलो से 1,408 रुपये बढ़कर 49,483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,773 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी जारी रही, जिससे निवेशकों को राहत मिली है।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,783.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना लॉकडाउन की वजह से पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की चपेट में हैं ऐसे इसका असर सोने और चांदी पर भी देखने को मिल रहा है।







