शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में चीनी रक्षामंत्री से मुलाकात के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अचानक तेहरान में रुकने का कार्यक्रम और कई अन्य अघोषित कार्यक्रमों ने पड़ोसी देश को बड़ा कूटनीतिक संदेश दिया है। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक कवायद का अभी तक बहुत असर नहीं हुआ है। अब सबकी निगाहें एससीओ में जयशंकर और वांग यी की प्रस्तावित यात्रा पर टिकी है।
सूत्रों ने कहा, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने रूस की राजधानी मॉस्को गए राजनाथ सिंह को शनिवार को ही भारत के लिए रवाना होना था। फिर भी उन्होंने तीनों देशों के समकक्षों से मिलने के लिए अपनी यात्रा को आगे बढ़ा दिया। राजनाथ सिंह इसके बाद भारत वापस लौटने की बजाय मॉस्को से सीधे तेहरान जाकर ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी से मिल रहे हैं। वहां वे रात्रि प्रवास करेंगे।
यह भी पढ़ें- SCO बैठक में बोले राजनाथ सिंह- क्षेत्रीय स्थिरता के लिए विश्वास का माहौल और मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान महत्वपूर्ण
फारस की खाड़ी में ईरान, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से जुड़ी कई घटनाओं के कारण क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, इसलिए भारत के रक्षामंत्री की ईरान यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लद्दाख सीमा पर चीन से तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तानी फौज को साजो-सामान मुहैया कराया है, इसलिए पूर्वोत्तर में चीन और पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की वजह से ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी से बातचीत गेमचेंजर साबित हो सकती है।
Leaving Moscow for Tehran. I shall be meeting the Defence Minister of Iran, Brigadier General Amir Hatami.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 5, 2020
चीनी रक्षा मंत्री राजनाथ से मिलने होटल तक पहुंच गए
सूत्रों ने कहा कि भारत के पैंगोंग इलाके में दक्षिणी छोर की ऊंचाई पर रणनीतिक जगह पर कब्जे के बाद से चीन बेचैन है। सूत्रों का कहना है कि चीन की ये बेचैनी मॉस्को में भी नजर आई, जब चीन के रक्षामंत्री जिन्हें पीएलए में वेटरन माना जाता है रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के लिए बेचैन दिखे। उन्होंने मुलाकात के दौरान 80 दिन और तीन बार मुलाकात के लिए किए गए अनुरोध का हवाला दिया। वे उस होटल पहुंच गए जहां राजनाथ बातचीत के लिए तैयार हो रहे थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बॉडी लैंग्वेज भी चीनी समकक्ष के सामने काफी असरदार नजर आई। पूरे मॉस्को प्रवास में राजनाथ के इर्द गिर्द ही केंद्र बना रहा।
यह भी पढ़ें- बैठक में राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश, LAC पर आक्रमकता के खिलाफ चेताया
चीन को पटखनी देने का दांव
राजनाथ की मास्को यात्रा के दौरान चीन को कूटनीतिक पटखनी देने वाले कई घटनाक्रम हुए। बिना तय कार्यक्रम के रक्षामंत्री मास्को में तजाकिस्तान, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान देशों के रक्षामंत्रियो से मिले। इन देशों का भौगोलिक महत्व है। तीनों देशों के रक्षामंत्रियों से मुलाक़ात के दौरान राजनाथ ने रक्षा सहयोग और अन्य रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद राजनाथ सिंह भारत वापस ना आते हुए मास्को से सीधे तेहरान के लिए रवाना हो गए।
चीन ने संबंधों में खलल डालने का किया था प्रयास
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ईरान यात्रा भारत के लिए अपने विस्तारित पड़ोस के हिस्से के रूप में और साथ ही कनेक्टिविटी परियोजनाओं को देखते हुए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चीन ने चाबहार परियोजना में बीते दिनों खलल डालने के लिए ईरान से अरबो डॉलर की डील का वादा किया था। लेकिन भारत अपने हितों की रक्षा के लिए लगातार ईरान के संपर्क में है।







