Edited By Himanshu Tiwari | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी (BSP) से बगावत कर नसीमुद्दीन सिद्दीकी (Naseemuddin siddiqui) कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही उनका नाम उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी कहीं गुम सा हो गया। नसीमुद्दीन ने 2018 में बीएसपी का दामन छोड़ दिया था। अब उनकी विधान परिषद की सदस्यता भी चली गई है। दरअसल, विधान परिषद के अध्यक्ष ने बीएसपी की ओर से दाखिल शिकायत पर सुनवाई के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सदस्यतो को अयोग्य ठहराया है। इस मामले की जानकारी बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से दी गई।
सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, नसीमुद्दीन को 22 फरवरी 2018 की तिथि से अयोग्य ठहराया गया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 22 फरवरी 2018 को कांग्रेस की सदस्यता ली थी। दरअसल, बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि कांग्रेस में नसीमुद्दीन की एंट्री के साथ ही पार्टी ने विधान परिषद अध्यक्ष के सामने याचिका दाखिल की थी।
पढ़ें: दुबे का ‘बड़ा कांड’ ऑडियो होश उड़ा देगा!
नसीमुद्दीन ने वायरल की थी क्लिप
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती की ऑडियो क्लिप वायरल करते हुए उन पर वसूली का आरोप लागाया था। 10 मई 2017 को बीएसपी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर मायावती ने पार्टी से बाहर निकाल दिया था।







