नई दिल्लीः जेल में सजा काट रहे कैदियों के जीवनस्तर को सुधारने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई प्रकार की पहल की जाती रही है. राजस्थान की जेलों में बंद कैदियों को जेल परिसर में बने पेट्रोल पंप पर काम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसकी जानकारी राजस्थान के जेल महानिदेशक राजीव दासोत ने दी है.

राजस्थान में कुल छह जगहों पर जेल परिसर में बने पेट्रोल पंपों पर 100 से ज्यादा कैदी काम कर रहे हैं. यहां पर कैदी ही पूरी तरह से पेट्रोल पंप का संचालन कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से वेतन भी दिया जा रहा है. जेल महानिदेशक राजीव दासोत का कहना है कि इस पहल से जेल में सजा काट रहे कैदियों को आत्मनिर्भर भी बनने में मदद मिलेगी, जिससे सजा काटने के बाद उन्हें काम मिलने में आसानी होगी.

राजीव दासोत के अनुसार वो अगले चरण में राज्य में 12 जगहों पर पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी कर रहे हैं. यहां काम करने वाले कैदियों को प्रशिक्षित किया जाता है और उन्हें 249 रुपये/दिन का वेतन मिलता है जो उनके बैंक खातों में ट्रांसफर हो जाता है. राजीव दासोत का कहना है कि जयपुर पंप पर पिछले महीने 1 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई है, अब इसका लक्ष्य 3 करोड़ रुपये प्रति माह रखा गया है.

इसे भी पढ़ेंः
अभिषेक बनर्जी का तंज, अमित शाह की रैली से ज्यादा लोग तो ‘JCB की खुदाई’ देखने जुट जाते हैं

पिछले पांच सालों में भारत के हथियारों के आयात में 33 प्रतिशत की आई गिरावट, ग्लोबल थिंकटैंक सिपरी की रिपोर्ट में खुलासा





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here