राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को 13 और लोगों की मौत दर्ज की गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 667 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक 1156 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 40936 हो गई जिनमें से 10817 रोगी उपचाराधीन हैं। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अजमेर में तीन, बीकानेर-जोधपुर-नागौर में दो-दो, अलवर-बाड़मेर-जयपुर और सवाईमाधोपुर में एक-एक और संक्रमित व्यक्ति की मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 667 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 184 हो गई है जबकि जोधपुर में 83, भरतपुर में 53, अजमेर में 41,बीकानेर में 38, कोटा में 34, पाली में 30, नागौर में 24, अलवर में 16 और धौलपुर में 15 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 37 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में अब तक के सबसे अधिक 1156 नए मामले आए जिनमें अलवर में 193, जोधपुर 153, जयपुर 116, कोटा 108, अजमेर में 107, बीकानेर में 72, भतरपुर में 70, नागौर में 51, पाली में 48, भीलवाडा 31, बाड़मेर में 29, राजसमंद में 23, गंगानगर में 22, चित्तौड़गढ़ में 19, झालावाड़ में 18, जैसलमेर में 17, सिरोही-करौली में 9-9, बांरा-बूंदी-टोंक में 7-7, झुंझुनूं में 6, बांसवाड़ा-चूरू-डूंगरपुर-सवाईमाधोपुर में 5-5, दौसा-धौलपुर-उदयपुर में 4-4, हनुमानगढ़ में दो, नये मामले शामिल हैं। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here