राजस्थान में कांग्रेस ही नहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी आतंरिक कलह से जूझ रही है। वसुंधरा राजे की तस्वीरें पार्टी की पोस्टरों से गायब होने के बाद अटकलें तेज हो गईं। इस बीच केंद्रीय श्रम, रोजगार और पयार्वरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुद को राजस्थान के संभावित मुख्यमंत्री के रूप में देखे जाने की बात को गलत और निराधार करार दिया है। यादव आज जन आशीवार्द यात्रा के तहत किशनगढ़ के आर के कम्युनिटी हॉल में स्वागत सत्कार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वह केवल भाजपा के कार्यकर्ता और केंद्रीय मंत्री हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याण व विकास कार्यों पर आशीवार्द लेने के लिए जन आशीवार्द यात्रा उनके निर्देश पर ही कर रहे हैं। उन्होंने उनकी यात्रा पर कांग्रेस के तंज के जवाब में कहा कि कांग्रेस छोटी बातें करती है। हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है क्योंक जनता कांग्रेस के कुशासन से ऊब चुकी है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस खुद मुक्त होने के कगार पर खड़ी है। 2023 में हमें कांग्रेस मुक्त राजस्थान देखने को मिलेगा। अजमेर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यात्रा में मुझे परिवार जैसा माहौल मिला है। मेरी नींव अजमेर में बनी और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। मैं अजमेर के कार्यकताओं और जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाता हूं कि मेरे दरवाजे चौबीस घंटे के लिए खुले है। मैं अजमेर के प्रति ऋणी हूं और चाहता हूं कि अजमेर में भी मेरा एक कायार्लय हो जाए ताकि यहां के कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने की जरुरत न पड़ें।

इससे पहले यादव का सांसद भागीरथ चौधरी, शहर अध्यक्ष प्रियशील हाडा, मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन, विधायक सुरेश सिंह रावत, विधायक रामस्वरूप लांबा आदि ने स्वागत किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here