फ्रांस से आए अत्याधुनिक लड़का विमान राफेल ने किस कदर पड़ोसियों की नींद उड़ा कर रख दिया है वह उसके दिए बयानों से समझा जा सकता है। पांच राफेल की पहली खेप 29 जुलाई को भारत के अंबाला एयरबेस पर पहुंची है। लेकिन, इसके आने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान ने हायतौबा मचाना शुरू कर दिया है और विश्व समुदाय से गुहार लगाते हुए कहा रहा है कि इससे दक्षिण एशिया में हथियारो को होड़ बढ़ जाएगी।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आइशा फारूकी ने साप्ताहिक न्यूज ब्रीफिंग्स के दौरान विश्व समुदाय से आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत को भारी हथियारों के निर्माण से रोके।

भारतीय वायुसेना की तरफ से हाल में राफेल विमानों की डील पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान विदेश विभाग की प्रवक्ता ने कहा कि भारत अपनी वास्तविक आवश्यकता से परे लगातार सैन्य शक्तियों को बढ़ा रहा है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here