ग्रहों की स्थिति-शुक्र,चंद्रमा और राहु मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। गुरु और केतु धनु राशि में, शनि मकर राशि में और मंगल मीन राशि में गोचर में हैं। शुक्र, चंद्रमा और राहु का एक साथ होना खराब योग है। चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग बन रहा है। बहुत बचकर रहें। भीड़भाड़ में न जाएं। खुद को बचाकर रखें।  यह स्थिति थोड़ी खराब है। आज के बाद जरूर थोड़ी राहत मिलने वाली है। जब सूर्य और मंगल स्‍वग्रही हो जाएंगे।

राशिफल-
मेष-भाइयों और मित्रों पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍या हो सकती है। आपको कंधे से सिर के बीच में समस्‍या हो सकती है। व्‍यवसायिक स्‍तर पर चीजें ठीक रहेंगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति भी ठीक ठाक रहेगी। मां काली की उपासना, ध्‍यान करना अच्‍छा रहेगा।

वृषभ-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। आर्थिक हानि हो सकती है, यदि कोई रिस्‍क लेंगे तो। जो आ रहा है उसे रखिए। निवेश से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम,व्‍यापार तीनों मध्‍यम गति से चल रहा है। बहुत बचकर पार करें। मां काली की अराधना करें।

मिथुन-ग्रहण योग आपके लग्‍न में बन रहा है। यह स्थिति अच्‍छी नहीं दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों के लिए खराब है। आपको मां काली की शरण में बने रहना चाहिए।

कर्क-साझेदारी में समस्‍या, नेत्र विकार, आंखों में चोट लगना, सिर में परेशानी, खर्च की अधिकता, बाहरी लोगों से नुकसान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों मध्‍यम गति से चल रहा है। बजरंग बली की शरण में बने रहें।

सिंह-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन कुछ अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। संतान पक्ष थोड़ा मुश्किल भरा है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक हो सकता है। धन की आवक में कोई समस्‍या नहीं है। काली वस्‍तुओं का दान करें।

कन्‍या-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ प्रतिकूल प्रविष्टि भी मिल सकती है आपको। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार तीनों मध्‍यम गति से चलता हुआ दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें। राहु मंत्र का जाप करें।

तुला-अपमानित होने का भय सताएगा। इसकी आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थि‍ति खराब नहीं है लेकिन मध्‍यम कही जाएगी। व्‍यापार चलता रहेगा।शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-खराब स्थिति है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-जीवनसाथी और अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नौकरी या व्‍यवसाय मन लगाकर करें। कुछ नई शुरुआत हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार तीनों मध्‍यम है। काली वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-शत्रु परास्‍त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार तीनों में कुछ डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। शनिदेव की अराधना करें।

कुंभ-संतान पक्ष से कुछ खराब समाचार मिल सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार तीनों मध्‍यम स्थिति में है। गणेश जी की वंदना करते रहें।

मीन-भौतिक सुख बाधित है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी में समस्‍या आ सकती है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में समस्‍या आ सकती है। भौतिक सुख-सम्‍पदा की परेशानियां हो सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहेगा। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं या खराब स्थिति आ सकती है। व्‍यापारिक रूप से ठीक चल रहे हैं। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान शिव की अराधना करें।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here