Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के भाव आसमान में होने के बावजूद पांच राज्यों के इस चुनावी मौसम में पेट्रेल-डीजल के दाम जमीन पर है। घरेलू स्तर पर आज यानी बुधवार को लगातार 97वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम राहत रही।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा आज जारी नए रेट के मुताबिक आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है तो डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं, पेट्रोल भापेाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है।

बता दें मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 4 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही उछाल थी थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का फैसला लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।  हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। 

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



















शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
आगरा 95.05 86.56
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13

स्रोत: आईओसी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here