Petrol Diesel Price Today 21st July 2020:  एक या दो दिन के अंतराल पर बढ़ने वाले डीजल की कीमतों से आज मंगलवार को राहत मिली है। पेट्रोल के दाम में भी कोई बदलाव नही हुआ है। वैसे अंतिम बार पेट्रोल के रेट 29 जून को बढ़े थे। दिल्ली में पेट्रोल 80.43 व डीजल  81.64 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। यह अक्तूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। बता दें देश में सबसे महंगा डीजल राजस्थान में बिक रहा है। जयपुर में एक लीटर डीजल का रेट आज 82 रुपये 35 पैसे है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 20 जुलाई 2020 को दिल्ली , मुंबई , कोलकाता, चेन्नई, पटना, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीजल (रुपये/लीटर)

दिल्ली 80.43 81.64
नोएडा 81.08 73.56
लखनऊ 80.98 73.49
कोलकाता 82.1 76.77
चेन्नै 83.63 78.6
रांची 80.29 77.5
पटना 83.31 78.49
मुंबई 87.19 79.83
फरीदाबाद 78.88 73.94
गाजियाबाद 80.95 73.41
गुरुग्राम 78.64 73.72
जयपुर 87.57 82.35

बढ़ सकती है महंगाई

पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से सरकारी तेल कंपनियां सिर्फ डीजल का दाम ही बढ़ा रही हैं। बीते 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है, जबकि पेट्रोल के दाम में पिछले 21 दिनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं ट्रक परिचालकों की एक यूनियन ने डीजल की कीमतों की हर महीने या तिमाही समीक्षा किए जाने की मांग करते हुए शनिवार को कहा कि यदि ईंधन की कीमत दैनिक आधार पर बढ़ती रही तो भाड़े में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।  गौरतलब है कि डीजल की कीमत में पिछले महीने 23 दिनों तक बढ़ोतरी होती रही। ट्रक की परिचालन लागत में करीब 65 प्रतिशत हिस्सा ईंधन का है।

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट: आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 
इनपुट:एजेंसी





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here