कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की शून्य टीका नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है। उन्होंने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में बेरोजगारी बढ़ने संबंधी खबर को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर दावा किया, ”मोदी सरकार की शून्य टीका नीति (ज़ीरो वैक्सीन पॉलिसी) भारत माता के सीने में ख़ंजर का काम कर रही है। दु:खद सच।” बेरोजगारी दर के दहाई के आंकड़े में पहुंचने संबंधी एक खबर को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ”एक व्यक्ति और उसका अहंकार है, एक वायरस और उसके कई स्वरूप हैं।”

राहुल गांधी हाल के दिनों में सरकार की टीकाकरण नीति को लेकर उस पर लगातार हमले कर रहे हैं। दूसरी तरफ, भाजपा ने उन पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। इससे पहले, राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘झूठी छवि के लिए उनकी सरकार के किसी विभाग के मंत्री किसी भी विषय पर बोलने को मजबूर हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री की झूठी छवि के लिए किसी भी विभाग का मंत्री किसी भी विषय पर कुछ भी बोलने के लिए मजबूर है।”

 वहीं,  कोरोना संकट को लेकर राहुल गांधी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि टीकाकरण की जो गति अभी चल रही है वह यदि इसी प्रकार चलती रही तो उसके पूरा होने में तीन साल लग जाएंगे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि प्रधानमंत्री की ‘नौटंकी के कारण कोरोना की दूसरी लहर आई।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here