नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कहर बरपा रखा है. जहां एक ओर सरकार कह रही है कि वो हर संभव प्रयास कर रही है और जल्द हालात काबू में होंगे तो वहीं विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कोरोना संबंधित आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया है.

दरअअसल राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार की खबर को शेयर करते हुए लिखा कि नंबर झूठ नहीं बोलते. भारत सरकार बोलती है. राहुल गांधी ने जिस अखबार की खबर को शेयर किया है उसमें दावा किया गया है कि केंद्र सरकार के कोरोना संबंधित आंकड़ों और असलियत में बहुत अंतर है. 

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना काल में केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं. इससे पहले उन्होंने गंगा में बहती लाशों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि देश-दुनिया फ़ोटो देखकर दुखी है, लेकिन जिन्होंने मजबूरी में मृत प्रियजनों को गंगा किनारे छोड़ दिया, उनका दर्द भी समझना होगा, ग़लती उनकी नहीं. राहुल ने कहा कि इसकी ज़िम्मेदारी सामूहिक नहीं, सिर्फ़ केंद्र सरकार की है.

अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, “मुझे शवों के फ़ोटो साझा करना अच्छा नहीं लगता। देश-दुनिया फ़ोटो देखकर दुखी है लेकिन जिन्होंने मजबूरी में मृत प्रियजनों को गंगा किनारे छोड़ दिया, उनका दर्द भी समझना होगा- ग़लती उनकी नहीं है. इसकी ज़िम्मेदारी सामूहिक नहीं, सिर्फ़ केंद्र सरकार की है!”

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here