नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. आज उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आसानी से लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलनी चाहिए, न कि सवाल पूछने वालों की गिरफ्तारी.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”मोदी ‘सिस्टम’ में जितनी आसानी से सवाल उठाने वालों की गिरफ़्तारी होती है, उतनी आसानी से वैक्सीन मिलती तो देश आज इस दर्दनाक स्थिति में ना होता. कोरोना रोको, जनता के सवाल नहीं!”

बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री की आलोचना वाले पोस्टर लगाने पर कुछ लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके विरोध में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने टि्वटर प्रोफाइल की तस्वीरें बदल दी थी. प्रोफाइल की तस्वीर की जगह लिखा, ‘‘मोदी जी आपने हमारे बच्चों के टीके विदेश क्यों भेजे।’’

दरअसल, दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे. जिसमें लिखा था, ‘‘मोदी जी आपने हमारे बच्चों के टीके विदेश क्यों भेजे.’’ इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था.

कांग्रेस के हमलों पर आज बीजेपी ने पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘‘गिद्धों की राजनीति’’ उजागर हुई है.

एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशिश की है.

हिमालय-गंगा, पीएम मोदी और 2024 में चुनाव लड़ने का ज़िक्र करते हुए उमा भारती ने किए 30 से ज्यादा ट्वीट, पढ़ें क्या-क्या लिखा है



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here