नई दिल्ली: सरकार को घेरने वालों में मशहूर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हर्ष मंदर के घर और दफ्तर पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी छापेमारी कर रही है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि कि ये छापेमारी नई दिल्ली स्थित उनके घर और दफ्तर पर चल रही है. हर्ष मंदर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है. वह यूपीए सरकार में सलाहकार परिषद के सदस्य रहे थे.
हर्ष मंदर को अक्सर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते देखा गया है. दिल्ली में हुई हिंसा की चार्जशीट में भी हर्ष मंदर का नाम है. हर्ष मंदर पर तब आरोप लगा था कि उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया. इसके अलावा न्यायपालिका के बारे में अवमानना भरी बातें कहने का भी आरोप लगा था. हर्ष मंदर पर आरोप है कि उस दौरान आंदोलन के दौरान उन्होंने भड़काऊ भाषण दिए थे और दिल्ली हिंसा की साजिश रची थी.
हर्ष मंदर आईएएस ऑफिसर थे, लेकिन साल 2002 गुजरात दंगों से आहत होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और बाद में वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करने लगे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान वे राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य रह चुके हैं, जिसकी अध्यक्षा सोनिया गांधी थीं.
भारत ने कोरोना टीकाकरण मामले में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के 18 देशों को पछाड़ा







