Reliance AGM 2021 Big Updates: देश के जाने-माने बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने वृहस्पतिवार को रिलायंस एजीएम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक तरफ पिछले एक साल का ब्यौरा अपने निवेशकों के सामने रखा वहीं, दूसरी तरफ भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट किया। आज की उनकी स्पीच के बाद यह साफ नजर आ रहा है कि अगले कुछ सालों में रिलायंस रिटेल मार्केट के बड़े हिस्से को तक अपना विस्तार करना चाहती है। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा कि आने वाले पांच सालों में रिलायंस 3 से 5 गुणा तेजी की रफ्तार से इस इंडस्ट्री में ग्रोथ करने का लक्ष्य बनाई है। 

Reliance AGM 2021: आज AGM में क्या कुछ बोले मुकेश अंबानी, जानें उनकी स्पीच की बड़ी बातें

कोरोना काल में 1500 नए स्टोर खोले गए 

मुकेश अंबानी ने वृहस्पतिवार की अपनी स्पीच में कहा कि कोरोना काल में रिलायंस रिटेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी ने 1500 नए स्टोर खोले गए हैं। देश में इस समय रिलायंस रिटेल के 12,711 स्टोर हैं। उन्होंने कहा, ‘हर 8 में से एक भारतीय रिलायंस रिटेल से शाॅपिंग करता है’ उन्होंने बताया वह अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनी से 6 गुना आगे हैं। उन्होंने बताया पिछले एक साल में अपैरल एंड फुटवियर की 18 करोड़ बिक्री हुई। JIOMART को एक दिन में सबसे अधिक 6.5 लाख ऑर्डर मिले।

अगले तीन साल में 10 लाख नई नौकरी देने का लक्ष्य 

मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछ्ले एक साल के दौरान रिलायंस रिटेल ने 65,000 लोगों को नई नौकरी दी है। मौजूदा समय में रिलायंस रिटेल में कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2 लाख हो गई है। अगले तीन साल में रिलायंस रिटेल विस्तार से 10 लाख नए लोगों को नौकरी मिलेगी। जियो मार्ट को वाट्सएप के साथ जोड़ने का भी ट्रायल चल रहा है। 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here