राहुल गांधी की ‘उत्तर-दक्षिण’ वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद ने रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल तटस्थ हैं और भारत को एकरुपता में देखते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, वाड्रा ने कहा, “राहुल गांधी ने किसी को चोट पहुंचाने के लिए कुछ नहीं कहा है। वह तटस्थ हैं और भारत को एक के रूप में देखते हैं। राहुल उत्तर प्रदेश, अमेठी, गुजरात के लोगों से प्यार करते हैं।”

इस सप्ताह के शुरू में तिरुवनंतपुरम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, राहुल ने कहा था, “पहले 15 वर्षों के लिए मैं उत्तर भारत में सांसद था। मुझे एक अलग प्रकार की राजनीति की आदत पड़ गई। मेरे लिए, केरल आना नया अनुभव रहा। मैंने देखा कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं। सतही तौर पर नहीं बल्कि मुद्दों में विस्तार से जाते हैं।”

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई नेताओं ने अपने बयानों के लिए वायनाड सांसद की खिंचाई की और उन पर-उत्तर-दक्षिण का विभाजन करने का आरोप लगाया। 

इस बीच वाड्रा ने यूनाइटेड किंगडम की एक अदालत द्वारा भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के आदेश का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, “देश का कानून अपना काम कर रहा है, मैं बहुत खुश हूं।” वाड्रा ने किसानों के प्रदर्शन पर भी चिंता जताई और कहा कि सरकार को लोगों की राय सुननी चाहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here