लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के उत्तर खीरी वन प्रभाग में रविवार को तेंदुए के संदिग्ध हमले में 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई. प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि उत्तर खीरी वन प्रभाग के साहबदीनपुरवा गांव में 14 साल के लड़के चंदन की मौत की सूचना मिली है.

ग्रामीणों ने मचाया शोर

ग्रामीणों के मुताबिक चंदन मवेशियों के लिए घास काटने खेत में गया था तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक लड़के की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया.

तेंदुए को लेकर मिल रही थीं खबरें

प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जानवर बाघ था या तेंदुआ. हालांकि उन्होंने आशंका जताई कि ये हमला तेंदुआ का हो सकता है जिसकी इलाके में मौजूदगी के बारे में पिछले एक हफ्ते से खबरें मिल रहीं थीं.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज: पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के शूटर पर कसा शिकंजा, दो मंजिला लॉज पर चला बुलडोजर

मेरठ: कुख्यात अपराधी योगेश भदौड़ा के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, करोड़ों में है जमीन की कीमत



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here