लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना का नया वीडियो सामने आया है। इसमें किसानों को पीछे से रौदते हुए जीप दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर हमले तेज कर दिये हैं। यूपी कांग्रेस और आप सांसद संजय सिंह समेत तमाम नेताओं ने वीडियो को शेयर किया है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में किसान हाथों में झंडा लिये चल रहे हैं। इसी बीच हूटर बजाते पीछे से आई जीप ने कई लोगों को रौंद दिया। जीप के पीछे भी एक एसयूवी निकली। तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से कई लोग चोटिल हो गए। एक बुजर्ग जीप की टक्कर के बाद बोनट पर उछल गए और फिर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। कोई कुछ नहीं समझ सका और एक दूसरे को संभालता दिखाई दिया।  

संजय सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या इसके बाद भी कोई प्रमाण चाहिये? देखिये सत्ता के अहंकार में चूर गुंडे ने किसानो को अपनी गाड़ी के नीचे कैसे रौंदकर मार दिया। कुछ चैनल ज्ञान दे रहे थे कि मंत्री का बेटा जान बचाने के लिए भागा।

23 सेकेंड के इस वीडियो को यूपी कांग्रेस के हैंडल से भी ट्वीट किया गया है। वीडियो के साथ कांग्रेस की ओर से लिखा गया कि न तो कोई किसान उपद्रव मचा रहा था, न ही कोई किसान गाड़ी पर पथराव कर रहा था। मंत्री का बेटा अपने बाप के आदेश का पालन कर रहा था। किसानों को बेरहमी से पीछे से कुचल रहा था। अब सबकुछ सामने है। शर्म करो नरेंद्र मोदी…

गौरतलब है कि रविवार को हुए बवाल के बाद किसानों ने पीछे से जीप चढ़ाने का ही आरोप लगाया था। जबकि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा था कि पहले जीप पर पथराव और लाठी डंडों से हमला किया गया। माना जा रहा है कि नया वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों तरफ से वार पलटवार तेज होंगे। 

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here