कोरोना महामारी के बावजूद देशभर में होली का खूब रंग चढ़ा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग रंगों में सराबोर रहे। सफेद बर्फ से ढंके लद्दाख के पहाड़ भी रंग और गुलाल से रंगीन हो उठे। गलवान घाटी में भी जवानों ने जमकर गुलाल उड़ाए। यहां होली का उत्साह देखते ही बना। यहां होली इसलिए भी विशेष थी क्योंकि कुछ ही महीने पहले जवानों ने चीन को मात देकर उसके सैनिकों को खदेड़ दिया था।
17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गलवान घाटी के पास आईटीबीपी के जवानों ने जमकर होली खेली। ना सिर्फ उन्होंने एक दूसरे को रंग लगाया और मुंह मीठा कराया, बल्कि खूब नाचे। सपना चौधरी के गाने पर जवान देर तक थिरकते रहे। जवानों के चेहरों पर उस जीत का उत्साह साफ नजर आया है, जिसमें उन्होंने चीन को चित कर दिया।
Ladakh: ITBP troops celebrated #Holi at an altitude of 17,000 feet near Galwan today.
(Source: Indo-Tibetan Border Police) pic.twitter.com/XGbPoKVTjT
— ANI (@ANI) March 29, 2021
गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में पिछले साल की गर्मियों से ही सेना के जवान चीन की आक्रामकता का मुकाबला कर रहे थे। गलवान घाटी में 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 वीर सपूतों ने शहादत दी, लेकिन उन्होंने चीन के भी दांत खट्टे कर दिए। चीन को भी इस झड़प में काफी नुकसान उठाना पड़ा और महीनों तक एलएसी पर बेवजह आक्रामकता दिखाने के बाद पीएलए को पीछे हटना पड़ा है।
#WATCH: ITBP troops celebrated the festival of #Holi at an altitude of 17,000 feet near Galwan in Ladakh today.
(Source: Indo-Tibetan Border Police) pic.twitter.com/Az4aENNQ4j
— ANI (@ANI) March 29, 2021







