भाजपा ने रविवार को ‘लव जिहाद’ को एक गंभीर समस्या करार दिया और पार्टी शासित राज्यों द्वारा इसके खिलाफ कानून बनाए जाने के फैसले का समर्थन किय। उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे भाजपा-शासित राज्यों ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाए जाने का इरादा स्पष्ट किया। मालूम हो कि ‘लव जिहाद’ हिंदुत्व समर्थक समूहों द्वारा गढ़ा गया शब्द है जिसका आशय हिंदू लड़कियों को कथित तौर पर विवाह का स्वांग कर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किए जाने से है।

विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने की भाजपा की कोशिश बताया है और कहा है कि ऐसा कोई भी कानून संविधान के खिलाफ होगा। इस सिलसिले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा-लव जेहाद गंभीर समस्या है, कई माताओं और बहनों को इसके दुष्परिणाम भी झेलने पड़े हैं। यह राज्य का विषय है और प्रदेश की सरकारों को इसके बारे में कानून बनाना चाहिए। प्रदेश सरकारें इसकी चिंता कर रही हैं और करेंगी भी।

कुछ भाजपा नेताओं की दूसरे धर्म में हुई शादियों का हवाला देकर ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भगवा पार्टी पर निशाना साधे जाने के सवाल पर सिंह ने कहा कि बघेल को पहले यह बताना चाहिए कि वह जिन वादों के साथ सत्ता में आए थे उनका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कुशासन और भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई है, बघेल पर लोगों का विश्वास नहीं है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here