IND vs WI 1st T20I : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विंडीज ने निकोलस पूरन (61) के अर्धशतक की मदद से भारत के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। पूरन के अलावा मैयर्स ने 31 और पोलार्ड ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल को 2-2 विकेट मिले। इसके जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर 18.5 ओवर में 162 रन बनाकर ये मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान रोहित शर्मा (40), आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन (35), सूर्यकुमार यादव (नाबाद 34) और वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 24 रन की शानदार पारी खेली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच की लाइव कमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें
India vs West Indies Live Score- भारत ने जीता मैच
भारत ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 162 रन बनाकर ये मैच जीता।
India vs West Indies Live Score- भारत को जीत के लिए चाहिए 10 से कम रन
रोहित के बाद सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। आखिरी 12 गेंदों में टीम को सिर्फ 9 रन चाहिए।
India vs West Indies Live Score- ऋषभ पंत 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का चौथा विकेट गिर गया है। भारत को जीतने के लिए अब 45 रन से कम चाहिए।
India vs West Indies Live Score- कोहली भी लौटे पवेलियन
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए हैं। ईशान किशन के आउट होने के बाद अगले ओवर में ही कोहली भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। कोहली ने 13 गेंद में 17 रन बनाए हैं।
India vs West Indies Live Score- ईशान किशन हुए आउट
भारत का 12वें ओवर में दूसरा विकेट गिर गया है। ईशान किशन 42 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए।
India vs West Indies Live Score- भारत ने 10 ओवर में बनाए 80 रन
भारत पहला टी20 मैच जीतने के रास्ते पर है। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित और किशन के बीच पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हुई। भारत ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं।
India vs West Indies Live Score- रोहित शर्मा हुए आउट
भारत का पहला विकेट गिर चुका है। कप्तान रोहित शर्मा 19 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
India vs West Indies Live Score- ओडिन ने लुटाए 22 रन
पारी के चौथे ओवर में रोहित ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। ओडिन स्मिथ के इस ओवर में भारतीय टीम ने कुल 22 रन बटोरे।
India vs West Indies Live Score- भारत का स्कोर 44/0
कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 13 गेंदों में 34 रन जड़ दिए हैं। इस पारी में अब तक रोहित ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।
India vs West Indies Live Score- ओपनर्स की अच्छी शुरुआत
कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। भारत ने 3 ओवर में 22 रन बना लिए हैं। रोहित और इशान अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं।
India vs West Indies Live Score- ईशान, रोहित ओपनिंग के लिए उतरे
भारत के लिए ईशान किशन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने उतर चुके हैं। भारत को यह मैच जीतने के लिए 158 रन बनाने होंगे।
भारत को मिला 158 रनों का लक्ष्य
विंडीज ने निकोलस पूरन (61) के अर्धशतक की मदद से भारत के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा है। पूरन के अलावा मैयर्स ने 31 और पोलार्ड ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली। भारत के लिए रवि बिश्नोई और हर्षल पटेल को 2-2 विकेट मिले।
India vs West Indies Live: दीपक चाहर चोटिल होकर गए मैदान के बाहर
19वें ओवर की चौथी गेंद पर पोलार्ड ने लेग साइड में तेज तर्रार शॉट खेला। इस शॉट को रोकने के प्रयास में दीपक चाहर चोटिल हो गए। वह अभी फील्ड से बाहर है। उनकी चोट कितनी गहरी है इसका अभी कोई अपडेट नहीं है। 19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 146/6
India vs West Indies Live: हर्षल पटेल ने पूरन को दिखाया पवेलियन का रास्ता
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूरन सामने की तरफ बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वह गेंद सीधा ऑन्ग ऑन पर खड़े विराट कोहली के हाथों में मार बैठे। इसी के साथ पूरन की 61 रनों की आतिशी पारी का अंत हुआ।
India vs West Indies Live: युजवेंद्र चहल का महंगा ओवर समाप्त
पारी का 17वां ओवर लेकर चहल ने आए 17 रन खर्च किए। यह भारतीय पारी का सबसे महंगा ओवर है। विंडीज का स्कोर इसी के साथ 5 विकेट के नुकसान पर 125 हो गया है।
India vs West Indies Live: पूरन ने जड़ा अर्धशतक
निकोलस पूरन ने 17वें ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाक 10 रन बटोरे और इसी के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। यह टी20 क्रिकेट में उनका 6ठां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक है।
A crucial knock from @nicholas_47. His 6th T20I half century 👏🏿 #MenInMaroon #WIvsIND pic.twitter.com/552UMNaZUg
— Windies Cricket (@windiescricket) February 16, 2022
India vs West Indies Live: बाल-बाल बचे कीरोन पोलार्ड
15वां ओवर लेकर आए बिश्नोई ने कीरोन पोलार्ड को दूसरी गेंद पर विकेट के आगे पकड़ा। मैदानी अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया, मगर भारत ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी। थर्ड अंपायर ने गेंद का इंपैक्ट अंपायर्स कॉल था, मगर गेंद विकेट पर हिट कर रही थी। इस वजह से थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का साथ जाते हुए पोलार्ड को नॉट आउट करार दिया।
India vs West Indies Live: 15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 96/5
चहल ने 15वें ओवर से मात्र दो ही रन खर्च किए। पिछले कुछ ओवर से विंडीज की रन गति पर ब्रेक लग गए हैं। आखिरी 5 ओवर में मेहमान टीम कम से कम 160 तक पहुंचना चाहेगी।
India vs West Indies Live: 90 रन पर वेस्टइंडीज की आधी टीम सिमटी
दीपक चाहर ने हुसैन को आउट कर भारत को 5वीं विकेट दिलाई है। हुसैन ओवर की 5वीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को हवा में मार बैठे और दीपक चाहर ने अपनी गेंद पर शानदार कैच पकड़ उन्हें 10 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अब पूरन का साथ देने पोलार्ड आए हैं।
हुसैन ने खोले अपने हाथ
14वां ओवर लेकर आए दीपक चाहर की दूसरी गेंद पर हुसैन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में लंबा छक्का जड़ा। वेस्टइंडीज का स्कोर इसी के साथ 88 रन हो गया है। पूरन 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 78/4
12वां ओवर लेकर आए वेंकटेश अय्यर ने अपने पहले ओवर से मात्र चार ही रन दिए। पूरन 29 और होसिन तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs West Indies Live Score 1st T20: रवि बिश्नोई को एक ओवर में मिली दो सफलताएं
डेब्यूटन रवि बिश्नोई को रोस्टन चेज के रूप में पहली इंटरनेशनल विकेट मिली है। बिश्नोई ने चेज को विकेट के आगे पकड़ा और अंपायर ने आउट करार दिया। चेज ने अंपायर के फैसले को चुनौती देते हुए रिव्यू लिया मगर थर्ड अंपायर ने भी मैदानी अंपायर का साथ देते हुए आउट करार दिया। चेज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पॉवेल को बिश्नोई ने 5वीं गेंद पर आउट किया। पॉवेल आते ही बड़ा शॉट खेलना चाहते थे मगर लॉन्ग ऑन की दिशा में खड़े वेंकटेश अय्यर ने शानदार कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज को इसी के साथ चौथा झटका लगा।
First international wicket for @bishnoi0056 👏👏
West Indies 72/3
Live – https://t.co/jezs509AGi #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/zIIHwew88l
— BCCI (@BCCI) February 16, 2022
India vs West Indies Live Score 1st T20: 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 71/2
पहले 10 ओवर में वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। क्रीज पर निकोलस पूरन 23 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ रोस्टन चेज 4 रन बनाकर दे रहे हैं। भारत के लिए पहला विकेट भुवनेश्वर कुमार ने चटकाया वहीं दूसरी सफलता युजवेंद्र चहल ने दिलाई।
India vs West Indies Live Score 1st T20: भारत ने खोया पहला रिव्यू
9वां ओवर लेकर आए चहल की चौथी गेंद पर चेज विकेट की आगे पकड़े गए, मगर अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। चहल को भरोसा था कि गेंद विकेट पर लग रही है इस वजह से उन्होंने रोहित को रिव्यू लेने को कहा मगर थर्ड अंपायर ने पाया की गेंद बाहर जा रही है। इसी के साथ भारत ने अपना पहला रिव्यू खो दिया है। आखिरी गेंद पर पूरन ने शानदार पुल शॉट पर छक्का लगाकर ओवर का अंत किया। 9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 63/2
बिश्नोई की गेंद पर बचे रोस्टन चेज
मैयर्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रोस्टन चेज स्टंप आउट होते होते बचे। बिश्नोई ने अपने पहले ओवर में 9 गेंद डालते हुए कुल चार रन दिए। इस दौरान उन्होंने तीन वाइड गेंदें डाली।
युजवेंद्र चहल ने दिलाई दूसरी सफलता
युजवेंद्र चहल ने ओवर की 5वीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज मैयर्स को 31 के निजी स्कोर पर LBW आउट किया। इसी के साथ भारत को दूसरे सफलता मिल गई है।
रवि बिश्नोई से हो गई गलती
पारी का 7वां ओवर लेकर आए चहल की पहली ही गेंद पर पूरन ने जोरदार प्रहार करते हुए सामने की ओर बड़ा शॉट लगाया। लॉन्ग ऑफ पर मौजूद डेब्यूटन बिश्नोई ने कैच तो पकड़ा मगर वह अपने पैर को बाउंड्री के अंदर नहीं रख पाए। पूरन को इसी के साथ जीवनदान मिला।
वेस्टइंडीज के नाम रहा पावरप्ले
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और वेस्टइंडीज ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। मैयर्स 31 और पूरन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
वेस्टइंडीज के खाते में आई 8वीं बाउंड्री
मैयर्स ने लेग साइड में 6ठां चौका लगाया और वह 27 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बाउंड्री में डील कर रहे हैं, 40 में से 36 रन उन्होंने बाउंड्री से बटोरे हैं।
मैयर्स का आतिशी अंदाज जारी
सलामी बल्लेबाज मैयर्स अपने आतिशी अंदाज को जारी रखते हुए धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवी के चौथे ओवर से उन्होंने दो चौकों की मदद से 10 रन बटोरे। पहला चौका उन्होंने पुल शॉट की मदद से लगाया, वहीं दूसरा चौका उन्होंने ऑफ साइड में बटोरा। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज 35/1
निकोलस पूरन ने लगाया पारी का पहला छक्का
वेस्टइंडीज टीम के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन ने चौथे ओवर की पांचवी गेंद पर शानदार पुल शॉट लगाकर पारी का पहला छक्का लगाया। वेस्टइंडीज की टीम अभी तक बाउंड्री में ही डील कर रही है। चार ओवर के बाद मेहमान 25/1
मैयर्स ने लगाया तीसरा चौका
भुवनेश्वर कुमार के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज मैयर्स ने मिड विकेट की दिशा में तीसरा चौका बटोरा। भुवी ने अगली दो गेंदों पर एक ही रन दिया। 3 ओवर के बाद WI 18/1
दीपक चाहर के ओवर से आए 8 रन
दीपक चाहर के ओवर का जिस तरह आगाज हुआ था उसी अंदाज में अंत भी हुआ। मैयर्स ने लेग साइड में चौका लगाकर 8 रन बटोरे। दो ओवर के बाद वेस्टइंडीज 12/1
चौके के साथ हुआ दीपक चाहर का स्वागत
पारी का दूसरा ओवर लेकर आए दीपक चाहर का मैयर्स ने चौके के साथ स्वागत किया है। मैयर्स ने गुड लेंथ गेंद को लेग साइड में भेजकर चार रन बटोरे।
भारत को मिली पहली विकेट
अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में ब्रैंडन किंग को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। ओवर की दूसरी गेंद पर चौका खाने के बाद भुवी ने जोरदार वापसी की और पांचवी गेंद पर किंग्स को फंसाया। सूर्यकुमार ने लाजवाब कैच पकड़ किंग को 4 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ब्रैंडन किंग और मेयर्स करेंगे पारी की शुरुआत
वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत ब्रैंडन किंग और मेयर्स करेंगे, वहीं भारतीय गेंदबाजी का आगाज अनुभवी भुवेश्वर कुमार कर रहे हैं।
चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने घंटी बजाकर किया मैच शुरू करने का ऐलान
ईडन गार्डन्स पर घंटी बजाकर मैच शुरू करने की परंपरा है, भारतीय चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने घंटी बजाकर मैच शुरू करने का ऐलान किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पहली गेंद डलने से पहले ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान का घुटने टेककर समर्थन किया।
राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतरी दोनों टीमें
भारत और वेस्टइंडीज टीम के सभी खिलाड़ी मैच से पहले राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला।
भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, रोहित शर्मा (c), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (wk), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (wk), रोवमैन पॉवेल, कीरोन पोलार्ड (c), रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, फैबियन एलन, शेल्डन कॉटरेल
Captain @ImRo45 wins the toss and elects to bowl first in the 1st T20I.
Live – https://t.co/dSGcIkX1sx #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/MYahWGfY8R
— BCCI (@BCCI) February 16, 2022
A look at #TeamIndia‘s Playing XI for the 1st T20I.
Live – https://t.co/jezs509AGi #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/fVcRhT8fC8
— BCCI (@BCCI) February 16, 2022
The #MenInMaroon playing XI for todays T20I vs @BCCI 🇮🇳 as @KieronPollard55 and the team continue their journey to the @T20WorldCup in 🇦🇺. #INDvsWI pic.twitter.com/XgNrF8EoC3
— Windies Cricket (@windiescricket) February 16, 2022
भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करे का फैसला किया है। रवि बिश्नोई टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं और उनका साथ युजवेंद्र चहल देंगे। रोहित ने टॉस के दौरान बताया है कि ईशान किशन उनके साथ ओपनिंग करने वाले हैं। इसके अलावा रोहित ने तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान चोट से ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।
रविं बिश्नोई करेंगे डेब्यू, चहल ने दी उन्हें कैप
Congratulations to Ravi Bishnoi who is all set to make his debut for Team India.@Paytm #INDvWI pic.twitter.com/LpuE9QuUkk
— BCCI (@BCCI) February 16, 2022
कुछ ही देर में शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया 14 फरवरी को कोलकाता पहुंची। यहां टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के लिए जमकर पसीना बहाया।
All set for the T20Is ✅
LIVE action starts in a few hours! ⏳#TeamIndia | #INDvWI | @Paytm pic.twitter.com/w9zFRbGS8I
— BCCI (@BCCI) February 16, 2022







