हाइलाइट्स:

  • अफ्रीकी देश लीबिया में किडनैप हुए 7 भारतीयों को बचाया गया
  • आतंकवादियों ने पिछले महीने कर लिया था इन सभी का अपहरण
  • यूपी, गुजरात, आंध्र प्रदेश और बिहार के निवासी हैं सभी नागरिक
  • लीबिया में अशांत माहौल की वजह से यात्रा पर लगा हुआ है प्रतिबंध

त्रिपोली
उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया (Libya) में अपहृत सात भारतीयों को छोड़ दिया गया है। ट्यूनीशिया में भारतीय दूत पुनीत रॉय कुंदल ने इस बात की जानकारी दी है। आतंकवादियों ने पिछले महीने सात भारतीयों को किडनैप कर लिया था। ये सभी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात और बिहार के निवासी हैं।

इन भारतीयों का अपहरण पिछले महीने 14 सितंबर को लीबिया के अस्सहवेरिफ इलाके से उस समय कर लिया गया, जब वे भारत वापस लौटने के लिए त्रिपोली हवाईअड्डे जा रहे थे। भारत ने गुरुवार को किडनैपिंग की पुष्टि करते हुए बताया था कि सभी को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया था कि अगवा किए गए नागरिकों का पता लगाने के साथ-साथ जल्द से जल्द उन्हें मुक्त कराने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। सभी नागरिक लीबिया में कंस्ट्रक्शन एंड ऑयल फील्ड सप्लाई कंपनी में काम करते थे।

लीबिया में भारत का दूतावास नहीं है। पड़ोसी देश ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास ही लीबिया में भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों का प्रबंधन करता है। लीबिया सरकार और वहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय संगठनों से संपर्क कर भारतीय नागरिकों को मुक्त कराने के लिए मदद मांगी गई थी।

सुरक्षित हैं सभी भारतीय नागरिक

बता दें कि भारत सरकार की तरफ से सितंबर 2015 में नागरिकों को सुरक्षा की दृष्टि से लीबिया की यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी। मई 2016 में सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने लीबिया की यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। यह यात्रा प्रतिबंध अभी भी जारी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here