Winter Olympics 2022: जिस देश में दो साल पहले कोरोना वायरस का प्रकोप सामने आया था, उसने शुक्रवार को लॉकडाउन के साये में शीतकालीन ओलंपिक खेलों की शुरुआत की. कई देशों ने इन खेलों का राजनयिक बहिष्कार किया है, लेकिन चीन गर्व से वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है.







