भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह पर लॉकडाउन नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 500 रुपये जुर्माना लगाया गया है और उनकी कार जब्त कर ली गई है। तमिलनाडु का यह पूर्व क्रिकेटर कार से सब्जी लेने गया था और उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन पर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। कोरोना वायरस महामारी के फैलाव के कारण चेन्नई और आसपास के तीन जिलों में कड़ा लॉकडाउन 30 जून तक बढा दिया गया है।

ICC ने कहा, भारत में मैच फिक्सिंग कानून बने तो बड़ा बदलाव आ सकता है

इसके तहत लोग जरूरी काम के लिए घर के आसपास दो किलोमीटर के भीतर ही जा सकते हैं और वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने पर रॉबिन सिंह ने काफी अच्छे तरीके से बात की और किसी तरह का शोर नहीं मचाया। बता दें कि इस समय चैन्नई में 19 जून से 12 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

रॉबिन सिंह के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने नेशनल टीम की तरफ 136 मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 2336 रन निकले जबकि 69 विकेट भी लिए। वो 1999 विश्व कप खेलनी वाली टीम में शामिल थे। उन्होंने भारत की तरफ से 1 टेस्ट मैच भी खेला है।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को गलत साबित करना चाहते हैं नाथन कूल्टर नाइल





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here